maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

पीएलएफआई उग्रवादियों की गोलीबारी में एक मजदूर घायल

चंदवा में ईंट भट्ठा व क्रेशर में पीएलएफआई उग्रवादियों ने मचाया तांडव

लातेहार। पीएलएफआई संगठन के सशस्‍त्र उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात्रि तकरीबन साढ़े नौ बजे चंदवा थाना क्षेत्र के ईंट भठ्ठा और क्रशर में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. उग्रवादियों की संख्‍या तकरीबन एक दर्जन बतायी जा रही है. पीएलएफआई के उग्रवादियों ने परचा छोड़ कर घटना की जवाबदेही ली है.

घटना स्‍थल पर छोड़ा गया पर्चा

उग्रवादियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गढ़वा स्थित फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे व संतोष कंस्ट्रक्शन के साइट पर अंधांधुंध फायरिंग की है.बताया जाता है कि सबसे पहले अपराधी ईंट भट्ठा पहुंचे जहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन 

यहां  भट्ठे में मौजूद एक मजदूर अलीम अंसारी (लोहरदगा) के कमर में गोली लगी. भट्ठा मलिक व क्रशर संचालक के द्वारा घायल युवक को चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. सूचना के बाद चंदवा पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची व घटना की जानकारी लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन 

ईंट भट्ठे में घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रेशर पहुंचे. यहां कर्मियों का मोबाइल छीन लिया और वहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की. उग्रवादियों ने जाने समय पीएलएफआई संगठन के सूर्या कुजूर उर्फ तूफान जी के नाम से पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी भी ली है. पर्चा में बिना बात किए काम करने पर फौजी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!