लातेहार: शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर को को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेगें. पूजा समितियों ने इसकी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है. षष्ठी तिथि को शहर के विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा बेलवरण कर माता का आह्वन किया गया. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. यहां पुजारी त्रिभवुन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया जा रहा है. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में नवीन कुमार साहू सप्तनीक हैं. जबकि सहयोगी यजमान के रूप में सोनम यदुवंशी, प्रियंका व पूनम हैं. मौके पर रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, दीपक विश्वकर्मा, उज्जवल कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, गोविंद कुमार, अमीत कुमार, आकाश कुमार, सुमीत कुमार, नेहा कुमारी आदि मौजूद थे.
शहर के बीचोबीच स्थित राजा दुर्गा बाड़ी में भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां सूर्यदेव उपाध्याय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया जा रहा है. जबकि यजमान के रूप में भानू प्रताप सिंह व कौशल किशोर पांडेय सप्तनीक मौजूद थे. सार्वजनिक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यहां संतोष मिश्रा के सानिध्य मे पूजा संपन्न करायी जा रही है. जबकि मुख्य यजमान के रूप में भोला ठाकुर सप्तनीक हैं. सप्तमी तिथि को समिति के द्वारा एक कलश यात्रा निकाली जायेगी. प्रखंड एवं वन परिसर में भी भव्य पूजा की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा नवयुवक संघ, नवरंग चौक में विकासकांत पाठक के सानिध्य मे पूजा संपन्न करायी जा रही है. मौके पर प्रदीप गिरि मुख्य यजमान हैं. दुर्गा पूजा समिति डुरुआ बाजार में मां की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है. अध्यक्ष असीम कुमार बाग ने बताया कि सप्तमी तिथि को पूजा अर्चना के बाद पट खोल दिये जायेगें. रेलवे कॉलनी में बंगाली रीति रिवाज से पूजा अर्चना की जाती है. यहां बंगाल से आये पुरोहितों के द्वारा पूजन संपन्न कराया जाता है. शहर से सटे करकट व होटवाग ग्राम में भी आकर्षक पंडाल व विद्युत सज्जा की गयी है.