लातेहार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लातेहार के तत्ववधान में जिले के हेरहंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च् विद्यालय में नहन जयंति व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौक पर नागपुरी भाषा संस्कृति, संवर्धन एवं संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी गीत व नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने स्थानीय भाषा व संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होने नई पीढ़ी को नागपुरी भाषा के समृद्ध इतिहास और लोक कलाओं से अवगत कराते हुए शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया. मौक पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री साहू ने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लातेहार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारी पारंपरिक भाषा और सांस्कृतिक धरोहर को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र व विभागीय के पदाधिकारियों के अलावा ग्रामीणो की भी भागीदारी रही.