जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला टीम की इंट्री फ्री: पंकज तिवारी
लातेहार। जिला स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि लातेहार जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में 10 से 15 अप्रैल तक जिला महिला व पुरुष लीग कम नॉक आउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 51 सौ रूपया पुरस्कार दिया जायेगा.
Advdertisement
उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले की महिला टीमों को निशुल्क एंट्री दिया जाएगा. महिलाओं को खेल में आगे लाने के उद्देश्य से महिला टीम को इस प्रतियोगिता में निशुल्क एंट्री दी जा रही है. उन्होने बताया कि आयोजन समिति की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए प्रतियोगिता को रात में कराया जायेगा.
Advdertisement
महिला वर्ग की प्रतियोगिता शाम चार से छह और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता छह से रात 11 बजे तक आयोजित की जायेगी. सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन 10 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे किया जाएगा. चार बजे से मैच प्रारंभ हो जाएगा. बैठक में वरीय उपाध्यक्ष रंजीत पांडेय, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, साजन कुमार, कामिल अंसारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार और शुभम साहू आदि उपस्थित थे.