लातेहार। भाजपा जिला कार्यालय में लातेहार विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिमरिया के पूर्व विधायक सह एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास उपस्थित थे. उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपनी 11 वर्ष कार्यकाल में केवल देश ही नहीं बल्कि पूरा दुनिया में अपनी क्षमता का डंका बजवाया है.
विज्ञापन
मोदी सरकार ने 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित ,दलित महिला ,युवा किसान यानी सभी वर्गों को तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हताशा और निराशा के गहरे सागर से विश्वास की मोती निकालकर दुनिया के सर्वमान्य नेता बने हैं. उन्होने करिश्माई नेतृत्व कर भारत में पिछले एक दशक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए और अपने कार्यकाल को देश दुनिया के पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, लातेहार प्रवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय, जिला कार्य समिति सदस्य राजकुमार पाठक ने भी सक्रिय सदस्यों को संबोधित किया. मौके पर लातेहार बाजारटांड़ शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के पश्चात जनसंघी एवं मीसा के तहत जेल में गए लोगों को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
इसके बाद 10 लाभार्थी के घर पर संपर्क किया गया और उनका विचार व अनुभव लिया गया. अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पासवान के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी गयी और उनके हर सुख- दुख में उनके साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया गया. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा सीतामणी तिर्की, कार्यक्रम सह संयोजक सह जिला मंत्री रेणू देवीद्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम सह संयोजक गोविंद प्रसाद, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के संयोजक बंशी यादव व धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया सह प्रभारी मुकेश पांडेय ने किया.