mahesh singh banner new nn
लातेहार

सांसद ने जिला वासियों को दी चलंत चिकित्‍सा वाहनों की सौगात

जनसुनवाई में सांसद ने सुनीं आम लोगों की समस्‍यायें

आशीष टैगोर

लातेहार। चतरा सांसद ने जिले को एक बड़ी सौगात दी है. अब जिले के लोगों का उनके गांव व पंचायतों में भी इलाज संभव हो सकेगा. शुक्रवार को सांसद कालीचरण सिंह ने जिले वासियों को दो गेल इंडिया के तहत दो चलंत चिकित्सा वाहनों की सौगात दी. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद ने सामूहिक रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर चलंत चिकित्‍सा वाहनों को रवाना किया.

विज्ञापन

मौके पर सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह मुख्‍य रूप से मौजूद थे. इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह चलंत चिकित्‍सा वाहन ग्रामीण एवं सुदूरवरती क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित होगी. मोबाइल चिकित्सा वाहनों के माध्यम से प्राथमिक उपचार, मुफ्त दवाएं और स्वास्थ्य जांच की सेवाएं लोगों के घर-घर तक पहुंचाई जा सकेगी. मोबाइल चिकित्सा वाहन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है. इसमें चिकित्सक, नर्स एवं तकनीकी स्टाफ के साथ मौजूद रहेगें.

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,  नरेश पाठक, प्रेमचंद पांडेय, परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, प्रदेश कार्य समिति राजधानी यादव, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री बंशी यादव, अनिल सिंह, रघुवीर यादव, प्रमोद प्रसाद, समेंत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

इससे पूर्व सांसद ने लातेहार सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगो की शिकायतें सुनी और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर मुकेश कुमार पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, शीला देवी, गोविंद प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, नागमणि कुमार, अश्विनी सिंह, उत्तम प्रसाद, राजबली, आलोक कुमार अकेला, पिंटू उरांव, सोनू सिंह व शिल्पा कुमारी समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!