mahesh singh banner new nn
लातेहार

आरपीएफ पोस्ट में लगा कैंप अदालत, कई मामले का हुआ निपटारा

लातेहार। रेलवे न्यायालय के मजिस्ट्रेट प्रेजश निगम के द्वारा बरवाडीह आरपीए पोस्ट में विशेष कैंप अदालत का आयोजन किया गया. बुधवार को इस कैंप अदालत के माध्यम लंबित मामलों का निपटारा करने के साथ-साथ रेलवे एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई. आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन के निर्देश पर सवारी ट्रेनों में आरपीएफ टीम के द्वारा चेन पुलिंग करने, दिव्यांग बोगी और महिला बोगी में अवैध रूप से यात्रा करने वाले कुल 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया. आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आरके मिंज ने बताया कि रेलवे के मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विशेष कैंप अदालत का आयोजन किया गया. रेलवे एक्ट के तहत अभियान चलते हुए 2700 जुर्मना वसूल किया गया हैं. मौके पर पेश्‍कार अरुण केरकेट्टा, हिमाचल राय, सुशील कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, पवन कुमार यादव समेत अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!