लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर 12 जून को आईटीडीए परियोजना निदेशक प्रवीण गगराई के द्वारा अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, गारू का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया.
https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
विद्यालय एवं छात्रावास भवन का साफ सफाई के क्रम में शौचालय की स्थिति दयनीय पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं कर्मियों को कड़ी शब्दों में फटकार लगाते हुये साफ-सफाई का निर्देश दिया गया. बता दें कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत 15 जून से 30 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में शिवरि का आयोजन किया जायेगा. गत बुधवार को उपायुक्त ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत लातेहार जिले के 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य 90 पंंचायतों के 269 गांवों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास हेतु इन शिविरों का आयोजन किया जायेगा. उन्होने बताया कि शिविर में अनुसूचित जनजाति व खास कर आदिम जनजाति समुदाय के नागरिकों को कई प्रकार की सेवायें उपलब्ध करायी जायेगी. इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जनधन खाता, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व पीएम विश्वकर्मा योजना आदि का लाभ दिया जायेगा.