momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कहीं अप्रोच पथ तो कहीं ट्रक बहा

स्‍टेट हाइवे 09 पर तायात प्रभावित

open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

लातेहार। जिला मुख्‍यालय समेंत आसपास के पिछले मंगलवार की रात से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. जिले के सभी नदियां उफान पर है. जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली औरंगा नदी व जायत्री का जल स्‍तर काफी बढ़ गया है. इसके अलावा कोयल समेंत अन्‍य नदियां भी उफान पर है. पर्यटन स्‍थल लोध फॉल और सुग्‍गा बांध की खुबसूरती इस बारिश ने बढ़ा दी है. वहीं इस बारिश ने कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया है. लगातार हो ही बारिश से महुआडांड़ – मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (SH-09) पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है. इससे इस मार्ग पर बड़ी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है.

गुरूवार को महुआडांड़ से डालटनगंज और लातेहार की ओर जा रही सभी बसों को बीच से ही  वापस लौटना पड़ा. हालांकि छोटे वाहनों का आवागमन फिलहाल धीरे-धीरे जारी है. लेकिन एहतियात नहीं बरतने पर दुर्घटना हो सकती है. वहीं बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक भारी भरकम ट्रक बारिश के पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा.  दुर्घटना में शिकार ट्रक (संख्या JH19B-4092) प्रमोद यादव, ग्राम पिंडारकोम का बताया जा रहा है. ट्रक मालिक ने बताया कि उनका वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था, लेकिन लगातार बारिश के कारण तेतरियाखांड नदी में जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया.  इस कारण  नदी किनारे की मिट्टी में जबरदस्त कटाव हुआ और ट्रक असंतुलित होकर सीधे नदी में जा गिरा. वहीं जिला मुख्‍यालय के बेहराटांड़ निवासी स्व बबलू पासवान का मिट्टी का घर बारिश से गिर गया. उसके परिजनों के पास रहने के लिए अब कोई घर नहीं है. बताया कि आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!