green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बरवाडीह

एक अदद सरकारी आवास के लिए वर्षों से चक्कर काट रही महिला 

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता कई बार कह चुके हैं कि सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व जरूरतमंद व्‍यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बरदास्‍त नहीं की जायेगी. बावजूद इसके जरूरतमंद या कहें निहायत जरूरतमंंद को भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. ऐसा ही एक मामला जिले के बरवाडीह प्रखंड के बभंडीह गांव के पहडतल्‍ली में सामने आयी है.  खुरा पंचायत के बभंडीह के पहड़तल्ली निवासी महिला कविता देवी पति नरेंद्र चौधरी पिछले कई वर्षों से अबुआ आवास योजना के तहत घर पाने के लिए प्रखंड कार्यालय और पंचायत शिविरों का चक्कर काट रही है. अब तक उसे कोई लाभ नहीं मिल पाया है. हैरानी तो यह है कि उसका नाम अबुआ आवास योजना की सूची में भी दर्ज है. जब पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्‍होने बताया कि यह सही है कि महिला का नाम सूची में है. लेकिन जब तक उसकी बारी नहीं आयेगी, उसे आवास नहीं मिलेगा. बारी आने के बाद ही आवास योजना का लाभ मिल पायेगा. अब यहां वाजिब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रखंड प्रशासन किस आधार पर प्राथमिकता तय करता है. किसे कब आवास योजना का लाभ मिलेगा, इसकी अर्हता क्‍या है. उक्‍त महिला को आखिर क्‍यों अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया. इसका जवाब किसी के पास नहीं है. बीते वर्ष ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और आवास समन्वयक को पत्रकार के माध्यम से जानकारी दी गई है. उस दौरान मुखिया और पंचायत सेवक द्वारा महिला के घर जाकर घर का मुआयना किया था. बता दें कि महिला का घर दो साल पहले बारिश में आंशिक रूप से ढह गया था. अब जो हिस्सा बचा है, वह भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और किसी भी समय गिर सकता है. महिला अपने दो बेटों के साथ इसी खस्ताहाल मकान में छत में प्लास्टिक डालकर किसी तरह रह रही है. उसका पति बाहर मजदूरी करता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!