open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। शहर के थाना चौक को रिहायशी इलाका के रूप में जाना जाता है. यहां सदर थाना समेंत कई कार्यालय व व्यवसायिक तथा आवासीय परिसर हैं. थाना चौक के एक बड़े इलाके में सोमवार की सुबह से ही बिजली नहीं है. लोग काफी परेशान हैं. इससे पहले थाना चौक के ट्रांसफारमर में खराबी के कारण मेन रोड में 30 घंटे से अधिक बिजली नहीं थी. उसे दुरूस्त किया गया तो अब दूसरे इलाके में बिजली सेवा बाधित हो गयी. बिजली नहीं रहने के के बाबत जानकारी लेने के लिए स्थानीय युवक जब बिजली आफिस गये थे वहां कोई जिम्मेवार अधिकारी नहीं मिला. कार्यालय में मौजूद दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने बताया कि सभी अधिकारी नेतरहाट गये हैं. उन्होने बताया कि थाना चौक का ट्रांसफारमर खराब हो गया है. उसे बदलना पड़ेगा. ट्रांसफारमर कब तक बदला जायेगा, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसे ले कर स्थानीय युवकों का आक्रोश बढ़ गया. स्थानीय लोग अब आंदोलन के मूड में हैं. लोग थाना चौक में प्रदर्शन करने के लिए गोलबंद हो रहे हैं.