WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के 46 टीबी मरीजों को दी गई अतिरिक्त पोषण टोकरी

कमरूल आरफी

बालूमाथ (लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 46 इलाजरत टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण टोकरी का वितरण किया गया। यह वितरण सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के सहयोग से और CINI (चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट) संस्था के माध्यम से संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करने के लिए उन्हें आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सके और उपचार प्रक्रिया को बल मिले।

hazi
hazi

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) मृत्युंजय कुमार की विशेष उपस्थिति रही। वहीं CINI संस्था की ओर से कम्युनिटी फैसिलिटेटर अरविंद कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक सहयोग और नियमित उपचार की महत्ता पर बल दिया। मरीजों को वितरण की गई पोषण टोकरी में दाल, चना, तेल, पोषक अनाज एवं अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से मरीजों और उनके परिजनों ने संतोष व्यक्त किया और सरकार तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!