file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

पेट्रोल पंप फायरिंग में चार आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

नाइन एमएम का देशी पिस्‍तौल व एक लोडेड .315 का देशी कट्टा बरामद

तुबेद कोल माइंस, फुलबसिया रेलवे स्‍टेशन साइडिंग में भी कर चुका है फायरिंग

Ashish Tagore

Latehar: पुलिस ने चंदवा शहर के एक पेट्रोल पंप में गत दिनों की गयी फायरिंग मामले का उद्भेन कर दिया है. पुलिस ने इस घटना में शामिल  चार अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अरविंद कुमार ने पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मे पीयूष उरांव पिता देवधारी उरांव (चेटर, चंदवा), बादल लोहरा पिता विजय लोहरा (रखात, चंदवा), दीपक लोहरा पिता संतोष लोारा (हुटाप,चंदवा) व दिनेश कुमार पिता शिव लोहरा (रूद्र मूर्तियां,चंदवा) शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से नाइन एमएम के एक देशी पिस्तौल, एक लोडेड .315 के देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद किया है.

Advertisement

आरोपियों ने लातेहार के तुबेद कोल माइंस, फुलबसिया, लातेहार रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की भी घटना में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार किया है. एसडीपओ ने बताया कि दीपक लोहरा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले  भी जेल जा चुका है. उन्‍होने बताया कि 15 नवंबर की रात्रि तकरीबन 7-15 बजे स्कूटी पर सवार होकर पर तीन अपराधी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और फायरिंग कर  फरार हो गए. गोली  दीपक लोहरा व दिनेश कुमार ने चलाई थी. पियूष उरांव स्कूटी चला रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि  गिरफ्तार सभी अपराधियों का संबंध  राहुल सिंह गैंग से है.

Advertisement

दरसअल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गैंग के 10-12 की संख्या में अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र की कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म के मैदान में इकट्ठा हुए हैं.  इसके बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी किया. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. हालांकि 7-8 अपराधी भागने में सफल रहे. एसडीपीओ ने बताया कि राहुल सिंह के गिरोह के अपराधी क्षे. के व्यवसाय और ठेकेदारी से लेवी वसूलने का कार्य करते हैं. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अरविंद कुमार के अलावा चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, सअनी सरोज कुमार सिंह, टेक्निकल सेल के पंकज कुमार व चंदवा थाना के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!