Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

बालूमाथ के प्रवीण कुमार सिंह दो इंजीनियरिंग कॉलेजों में देगें मोटिवेशनल स्पीच

बालूमाथ (लातेहार)।  बालुमाथ के कोमर निवासी झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को राज्य के दो प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से मोटिवेशनल स्पीच के लिए आमंत्रित किया गया है. इनमें गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बोकारो एवं गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, गोड्डा के द्वारा 19 सितंबर को ऑनलाइन मोड में आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के नव नामांकित छात्र-छात्राओं को प्रेरणात्मक संबोधन देने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Advertisement

इससे पूर्व 14 सितंबर को बीआईटी सिंदरी में आयोजित एक प्रेरणादायक सत्र में उनके प्रभावशाली वक्तव्य को छात्रों एवं शिक्षकों ने सराहा था. उनके विचारों और जीवन यात्रा ने युवाओं के मन में गहरी छाप छोड़ी. जिसके बाद लगातार उन्हें अन्य संस्थानों से आमंत्रण प्राप्त हो रहा है. बता दें कि प्रवीण कुमार सिंह वर्तमान में एसडीएम रैंक में प्रोन्नत हो कर कार्मिक विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में है.

Advertisement

प्रवीण कुमार सिंह का जीवन संघर्ष सादगी और संकल्प का प्रतीक है. एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जो स्थान प्राप्त किया है, वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके अनुसार शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की कुंजी है. उनकी यह उपलब्धि न केवल लातेहार जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है. यह इस बात का प्रमाण है, कि सच्ची लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी व्यक्ति समाज में एक मिसाल बन सकता है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!