लातेहार। झारखंड संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने पिछले दिनों एयर एंबुलेंस में असमय दिवगंत हुए चंदवा के संजय प्रसाद के दोनो बेटों से मुलाकात की. डे ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में माता पिता का साया उठ जाना बहुत ही असहनीय है. उन्होने कहा कि अब इन बच्चों के सिर से मां पिता का साया उठ गया है. उन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज व चंदवा इन दोनो बच्चों के साथ खड़ा है. उन्होने इस घटना में गहरी संवेदना जाहिर की. उन्होने कहा कि इस हादसे में संजय साव व उनकी पत्नी तथा उनका भांजा समेंत कुल सात लोगों की असमय मौत हो गयी थी. इसमें पायलट कैप्टन विवेक भगत और चिकित्सक डा विकास का नाम भी शामिल है. उन्होने दिवगंत सभी आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की और इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील की.