WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे: उपायुक्त

पशुपालन, कृषि, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक संपन्न

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पशुपालन, कृषि, सहकारिता व मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक में मुख्य रूप से पशुपालन विभाग से संचालित योजना यथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं यथा बीज विनिमय एवं वितरण की योजना, झारखंंड कृषि ऋण माफी योजना समेत मत्सय विभाग एवं सहकारिता विभाग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

Advertisement

बैठक में उपायुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में लाभुकों का पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने पशुओं के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाये.

Advertisement

कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025–2026 में क्रियान्वित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत योग्य किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement
Advertisement

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, प्रभारी सहकारिता पदाधिकारी विवेक मिश्रा एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!