file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधराज्‍य

पुलिस ने अमन साहू गिरोह के लिए लेनदेन करने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार

Police arrested a criminal who was handling transactions for the Aman Sahu gang.

लातेहार।  गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के लेवी के पैसों का लेनदेन करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. उसने यह पैसा अमन साहू गिरोह के राहुल सिंह को ट्रांसफर किया था. जिले की बालूमाथ पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

गुरुवार को बालूमाथ थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में  सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने बताया कि रांची के आजादनगर, थाना लोअर बाजार निवासी शाहिद अंसारी, पिता नवाब अंसारी के द्वारा आपराधिक गिरोह अमन साहू गिरोह के राहुल सिंह को करीब 50 लाख रुपये को ऑनलाइन जमा व ट्रांसफर का कार्य किया गया है. शाहिद अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य और मधुपुर जेल में बंद आकाश राय और मोनू का रिश्तेदार है. गिरोह में कई वर्षों से काम करता रहा है. उन्होंने बताया कि बालूमाथ थाना में कांड संख्या 12/25 धारा 111(3)111(4)/308(5),61(2),बीएनएस &25(1-बी),ए26/35 आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था. इस कांड में कुल सात अपराधियो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. इसी कांड के अनुसंधान में पता चला कि गिरोह के सदस्यों द्वारा पैसे की लेनदेन को लेकर एक दूसरे से संपर्क स्थापित किया जा रहा है. नवंबर 2024 से अब तक कुल 50 लख रुपए का लेनदेन हुआ है और यह शाहिद अंसारी द्वारा किया गया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

टीम ने छापामारी कर  शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल मिला है. पुलिस को लेनदेन संबधित कई सबूत भी मिले हैं. इस छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बालूमाथ थाना एसआई गौतम कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेन डांग, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!