alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

अंतिम सोमवार को नेतरहाट में निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ भंडारा

मंत्रोच्चार के बीच बड़ा तालाब से जल लेकर श्रद्धालु पहुंचे मनोकामना शिव मंदिर, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

महुआडांड़/नेतरहाट(लातेहार)। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर नेतरहाट स्थित मनोकामना शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मनोकामना शिव मंदिर आयोजन मंडल की ओर से सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कलश यात्रा मनोकामना शिव मंदिर से शुरू होकर बाजार टाड़, थाना चौक और दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। यहां विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु फारेस्ट अतिथिगृह के रास्ते पुनः मनोकामना शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक गीतों और जयकारों के साथ यात्रा पूरी की। श्रद्धालुओं में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मनोकामना शिव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। कलश यात्रा को लेकर नेतरहाट थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस जवानों ने यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने में सहयोग किया। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कलश यात्रा संपन्न होने पर आयोजन मंडल ने पुलिस प्रशासन, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अजय प्रसाद, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, रौशन कुमार बक्शी, सागर वर्मा, दिनेश कुशवाहा, सर्वेश प्रसाद, मुकेश किसान, राजीव कुमार, जितेन्द्र यादव, गनेण शर्मा, कमेश्वर यादव, संतोष गुप्ता, बबलू किसान, उमेश वर्मा, राजू बड़ाइक और प्रभात वर्मा समेत श्रद्धालु की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button