Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यलातेहार

राधे कृष्‍ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा को ले कर निकाली गयी शोभा यात्रा

लातेहार। श्री सोमेश्‍वर साई प्रतिष्‍ठा उत्‍सव सह राधे कृष्‍ण प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन राधे कृष्‍ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया और शहर में एक भव्‍य शोभा यात्रा निकाली गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश शेष नाथ सिंह, उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व आयोजन समिति के अध्‍यक्ष वरीय अधिवक्‍ता संजय कुमार ने पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा को रवाना किया. मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान बैजनाथ प्रसाद उर्फ गुडूस सप्‍तनीक मौजूद थे. वैदिक मंत्रोच्‍चारण मुख्‍य पुजारी संतोष मिश्रा ने किया. शोभा यात्रा लघु सिंचाई विभाग (माइनर) स्थित सोमेश्‍वर साई मंदिर से निकाली गयी. इसके बाद शोभा यात्रा मुख्‍य पथ से नगर भ्रमण करते हुए थाना चौक पहुंची. इसके बाद शोभा यात्रा बाइपास चौक पहुंची. पुन: शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची. शोभा यात्रा में राधे कृष्‍ण की आकर्षक प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाये गये वाहन में रखा गया था. शोभा यात्रा में बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक झांकियां प्रस्‍तुत की. राधे कृष्‍ण के अलावा मां दुर्गा, भगवान शंकर और वीर हनुमान की झांकिया प्रस्‍तुत की गयी. लोग इसे देख कर भाव विभोर हो गये. संध्‍या में मंदिर परिसर मेंं भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्‍ंया में लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर राजधनी प्रसाद यादव, रामनाथ अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र शौंडिक, गुप्‍तेश्‍वर प्रसाद, राजन तिवारी, दिलीप प्रसाद, मनीष कुमार, रितेश कुमार निक्‍कू, जीतेंद्र कुमार, रंजन कुमार, गौतम प्रसाद, अमित कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

 कल होगा भंडारा

अनुष्‍ठान के तीसरे और दिन अंतिम 21 जनवरी को राधे कृष्‍ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्‍ठा किया जायेगा. पूजन व हवन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति के अध्‍यक्ष सह वरीय अधिवक्‍ता संजय कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए भंडारा में अधिक से अधिक संख्‍या में भाग लेने एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!