लातेहर। बालूमाथ थाना कांड संख्या 168/2019 के अभियुक्त नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी (मंधानिया, थाना लावालौंग, जिला चतरा) को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पर बालूमाथ थाना में भादवि की 307, 353, 386, 387, 147, 148, 149 जैसे गंभीर धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट में मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार था. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर उसे छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी लातेहर पुलिस ने साझा की है.