l tou
lps
rpd
car
dip
झारखंडधर्मलातेहारलातेहार

छठ व्रतियों के बीच अधिवक्ता ने किया 150 साड़ियों का निशुल्क वितरण

चाणक्य नगरी छठ घाट पर सह परिवार पहुंचकर किया वस्त्र वितरण, जरूरतमंद व्रतियों के बीच दिखी खुशी

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने चाणक्य नगरी छठ घाट पर छठ व्रतियों के बीच लगभग 150 साड़ियों का निशुल्क वितरण किया. इस दौरान श्री पांडेय सपरिवार औरंगा नदी के मुख्‍य छठ घाट चाणक्‍यनगरी पहुंचे. यहां उन्‍होने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ व्रतियों को साड़ी भेंट की. साड़ी वितरण के दौरान छठ व्रतियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.  अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है.  इस पावन अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि पर्व की खुशियां सभी के साथ साझा की जा सकें. उनके इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!