l tou
lps
rpd
car
dip
लातेहार

जिन्‍होने डालटनगंज का नामांकरण किया, उस परिवार के सदस्‍य ने नेतरहाट व पलामू का किया भ्रमण

लातेहार।  ब्रिटेन के पर्यटक ल्यूक ट्यूइट-डाल्टन ने लातेहार टूरिज्म के माध्यम से पलामू और डाल्टनगंज क्षेत्र का भ्रमण किया. दावा किया जाता है कि उनका पारिवारिक संबंध डाल्टनगंज से है. जिन्‍होने डालटनगंज का नामांकरण किया था, उस ब्रिटिश अधिकारी कर्नल एडवर्ड ट्यूइट डाल्टन के बड़े भाई के परिवार से ल्यूक ट्यूइट-डाल्टन का संबंध है. ल्यूक ने अपने भ्रमण के दौरान डाल्टनगंज शहर और क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को करीब से जानने का प्रयास किया. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक पलामू किले का भ्रमण किया.  जंगलों के बीच स्थित यह किला पलामू की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है. किले की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व ने उन्हें क्षेत्र के अतीत को समझने का अवसर दिया. ल्यूक ने बताया कि उनके परिवार के कुछ सदस्य लगभग पांच वर्ष पहले भी डाल्टनगंज आए थे, लेकिन उस समय पर्याप्त जानकारी और उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण वे क्षेत्र को अच्छी तरह नहीं देख सके थे.  इस बार लातेहार टूरिज्म के सहयोग से उन्हें डाल्टनगंज और पलामू की ऐतिहासिक विरासत को बेहतर ढंग से जानने का अवसर मिला. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया. नेतरहाट की हरी-भरी पहाड़ियां, घने जंगल, मनोरम घाटियां और शांत वातावरण उन्हें काफी पसंद आए। उन्होंने यहां के आतिथ्य और झारखंड की सांस्कृतिक परंपराओं का भी अनुभव किया. इस अवसर पर लातेहार टूरिज्म की ओर से ल्यूक ट्यूइट-डाल्टन को पारंपरिक अंगवस्त्र और झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय चित्रकला भेंट कर सम्मानित किया गया.सोहराय चित्रकला झारखंड की समृद्ध लोककला और आदिवासी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. ल्यूक इस चित्रकला को अपने साथ झारखंड की एक यादगार निशानी के रूप में लेकर जा रहे हैं. लातेहार टूरिज्म का उद्देश्य पलामू, डाल्टनगंज, नेतरहाट, बेतला और आसपास के पर्यटन स्थलों की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!