l tou
lps
rpd
car
dip
लातेहार

उपायुक्‍त ने गिजनियाटांड़ व चटनाही छठ घाट का किया निरीक्षण

तैयारियों को संतोषजनक बताया

लातेहार। शुक्रवार की शाम उपायुक्‍त संदीप कुमार ने शहर के गिजनियाटांड़ एवं चटनाही में स्थित औरंगा नदी मुख्‍य छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्‍त के पारिवारिक सदस्‍य भी मौजूद थे. उपायुक्‍त सबसे पहले धर्मपुर स्थित गिजनियाटांड़ छठ घाट पहुंचे. यहां उन्‍होने समिति के अनिल सिंह से तैयारियों के संबंध में जानकारियां ली. बताया जाता है कि उपायुक्‍त के पारिवारिक सदस्‍य इसी घाट पर छठ पूजा करेगें. इसके बाद उपायुक्‍त चटनाही स्थित मुख्‍य छठ घाट पहुंचे. यहां  श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपायुक्‍त को समिति के द्वारा किये जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपायुक्‍त को दी. उन्‍होने बताया कि छठ पूजा पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई के अलावा विद्युत प्रकाश, ध्‍वनि आदि की व्‍यवस्‍था की गयी है.  छठ घाट को व्‍यवस्थित करने के लिए भी कई उपाय किये गये हैं. प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी. अस्‍ताचलगामी व उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के उपरांत गंगा आरती भी की जायेगी. उपायुक्‍त भी समिति के कार्यों पर प्रसन्‍नता व संंतुष्टि जाहिर की. मौके पर अपर समार्हता सुलेमान खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार के अलावा वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक, समाजसेवी अशोक प्रसाद बूटा समेंत कई लोग मौजूद थे.चटनाही घाट पर राकेश कुमार दुबे, अनिल कुमार गुप्‍ता, राजू यादव, विपिन आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!