l tou
lps
rpd
car
dip
लातेहार

छठ पूजा को लेकर एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने किया औरंगा नदी मुख्य छठ घाट का निरीक्षण

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.  इसी क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता एवं सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने शहर के औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छठ घाट पर पहुंचकर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.  इस दौरान उन्होंने समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह से छठ पूजा को लेकर अब तक की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आने-जाने के रास्तों को लेकर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने घाट पर व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु औरंगा नदी के मुख्य घाट पर अर्घ्य अर्पित करने पहुंचेगें. ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. पुलिस अधिकारियों ने समिति को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व मना सकें. इस दौरान रूट डायवर्ट करने पर भी विचार विमर्श किया गया. बता दें कि उपायुक्‍त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के परिजनों के द्वारा भी छठ पर्व करने की सूचना है, इस कारण पुलिस और अधिक सतर्क है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!