लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर जिला क्रिकेट लीग 2026-27 के लिए जिले के विभिन्न क्लबों का निबंधन 14 से 20 नवंबर तक जिला खेल स्टेडियम में दिन के 11 बजे से किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में जिला भर के क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सीनियर कोच श्रवण महली के मोबाइल नंबर 70-044-37224 तथा कोच शमरेश बादल मोबाइल नंबर 085399 55009 तथा निबंधनकर्ता रौनक दुबे के मोबाइल नंबर 947-272-9789 से संपर्क किया जा सकता है. संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सिनियर जिला क्रिकेट लीग का निबंधन प्रक्रिया 20 नवंबर को पूर्ण कर 25 नवंबर से इस प्रतियोगिता को जिला खेल स्टेडियम में प्रारम्भ कर दिया जाएगा. उन्होने जिले के सभी क्लब तथा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है.



