l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडलातेहार

ग्रामीणों ने दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग एनटीपीसी से की

कहा: अन्‍यथा होगा बड़ा आंदोलन

बालूमाथ (लातेहार)। एनटीपीसी के अधिकारियों को बंधक बनाये जाने के मामले में कंपनी के द्वारा 14 ग्रामीणों के उपर बालुमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नामजद आरोपियों में आजसू नेता शंकर उरांव, देवनाथ उरांव, कमलेश्वर उरांव, शिबू गंझू, पवन उरांव, मंगलदेव उरांव, पियूष गंझू, राजू उरांव, कुशी यादव, सुनील उरांव, कार्तिक उरांव, अजय उरांव और अपिल कुमार प्रजापति शामिल हैं. इस प्राथमिकी के बाद ग्रामीणों ने भी कंपनी के जीएम पर एससी-एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कराया है. आजसू पार्टी के युवा जिला प्रभारी शंकर उरांव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एनटीपीसी प्रबंधन से दर्ज प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा. शंकर उरांव ने बताया कि चार नवंबर को एनटीपीसी के महाप्रबंधक आनंद अग्रवाल एवं अपर महाप्रबंधक टी पेरुमल की मौजूदगी में बिना ग्रामसभा को सूचना दिए गेरेंजा हराफू क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से जमीन का सर्वे किया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जीएम समेत आठ कर्मियों को रोका और बाद में बालूमाथ अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के समक्ष सभी को सुरक्षित छोड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कंपनी के अधिकारियों ने 14 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. शंकर उरांव का कहना है कि घटना के दौरान ग्रामीणों के साथ कंपनी के बाउंसरों ने धक्का मुक्की की, मोबाइल छीने गए तथा महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. शंकर उरांव ने कहा कि पूरे मामले से लातेहार पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अवगत कराया गया है. उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और समाधान करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं होने पर हजारो की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन करेंगे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!