l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडमहुआडांड़लातेहार

छठ महापर्व को लेकर छठ घाट की युद्धस्तर पर हुई साफ-सफाई

लाइटिंग, अंब्रेला डिजाइन और आकर्षक झालरों से जगमगाएगा महुआडांड़ बाजार

महुआडांड़ (लातेहार)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआडांड़ में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.  इसी क्रम में शुक्रवार को हिंदू महासभा एवं हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में महुआडांड़ छठ घाट की व्यापक साफ-सफाई कराई गई. भानु प्रसाद की जेसीबी मशीन के माध्यम से पूरे छठ घाट की सफाई कराई गई, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. छठ घाट की साफ-सफाई के दौरान भानु प्रसाद, मुकेश जायसवाल, शशि भूषण जायसवाल,रूपम राकेश बड़ा , रिंकू कुमार ,राजा राम रवि, भोला बड़ाइक सहित कई लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे और तैयारियों में अपना सहयोग दिया. वहीं, छठ घाट की तैयारियों का जायजा लेने थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास भी पहुंचे. उन्होंने घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने संबंधित लोगों को घाट पर पर्याप्त रोशनी, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के मुकेश जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुआडांड़ में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. पूरे बाजार में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी. वहीं रामपुर छठ घाट मोड़ से लेकर विभिन्न स्थानों तक रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। इस बार अंब्रेला डिजाइन की विशेष सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!