l tou
lps
rpd
car
dip
खेललातेहार

नहाय खाय के साथ लोक आस्‍था का महान छठ पर्व प्रारंभ, भक्तिभाव से सरोबोर हुए लोग  

लातेहार। नहाय- खाय के साथ ही लोक आस्था का महान छठ पूजा प्रारंभ हो गया. इस मौके पर छठ व्रतियों ने  स्नान कर कदू-भात का प्रसाद बना कर ग्रहण किया. शनिवार को खीर भोजन का आयोजन किया जायेगा. छठ पूजा को लेकर न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहर के गली चौक चौराहों के दुकान एवं प्रतिष्ठानों में छठ मैया के गीत बज रहे हैं. विभिन्न छठ पूजा समितियों के द्वारा तैयारियां प्रांरभ कर दी गयी है. सूर्यनारायण पूजा समिति ने छठ व्रतियों के लिए औरंगा नदी छठ घाट में इस वर्ष भी विशेष व्यवस्था की है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी बाइपास चौक से राजहार एवं नवोदय विद्यालय रोड में तकरीबन दो किलोमीटर तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. उन्होने बताया कि रविवार की संध्या एवं सोमवार  की सुबह में सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद वाराणसी से आये पुरोहितों के द्वारा गंगा आरती की जायेगी. इसके अलावा गिजनियाटांड व बानपुर स्थित छठ घाटों में तैयारियां शुरू कर दी गयी है. उपायुक्‍त संदीप कुमार ने शुक्रवार को शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया.

लागत मूल्य पर होगा दूध का वितरण

लातेहार. शहर के श्रीराम टेट हाउस के द्वारा इस वर्ष भी लागत मूल्य पर दूध का वितरण किया जायेगा. इस आशय की जानकारी प्रतिष्ठान के संचालक श्याम अग्रवाल ने दी. उन्होने बताया कि प्रतिष्ठान के द्वारा कुल 3100 लीटर दूध की व्यवस्था की गयी है. वहीं नहाय खाय के दिन धर्मपुर स्थित सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेता उपेंद्र प्रसाद के द्वारा नि:शुल्क कद्दू का वितरण किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!