mahesh singh banner new nn
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

विश्‍लेषण: पहले राउंड में महेश सिंह 1148 और दूसरे राउंड में बिलासी 163 मतों से आगे रही

आशीष टैगोर

लातेहार। महेश सिंह के रूप में लातेहार को नया नगर पंचायत अध्‍यक्ष मिल गया है. महेश सिंह भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी थे. उन्‍होने झामुमो, कांग्रेस व आजसू समर्थित बिलासी तोपनो को 985 मतों से हराया था. कहना गलत नहीं होगा कि मतगणना के दौरान महेश सिंह और बिलासी तोपनो में कांटे की टक्‍कर रही. हालांकि पहले रांउड में महेश सिंह बिलासी तोपनो से 1148 मतों से आगे चल रहे थे. पहले राउंड में महेश सिंह को 3573 और बिलासी तोपनो को 2425 मत मिले थे. पहले राउंड में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक से आठ के मतों की गिनती की गयी थी. हालां‍कि दूसरे राउंड में बिलासी तोपनो ने इस अंतर को कम करने का काफी प्रयास किया और अंतत: 163 रनों की मामूली बढ़त हासिल की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. यह बढ़त इतनी अधिक नहीं थी कि वह जीत हासिल कर पाती.

कई मतदान केद्रों में बिलासी तोपनो महेश सिंह से आगे थी 

ऐसा नहीं है कि बिलासी तोपनो को हर मतदान केंद्र में महेश सिंह से कम वोट मिले. कई ऐसे मतदान केंद्र थे, जहां उन्‍हें महेश सिंह से काफी अधिक वोट मिले. वार्ड नंबर एक के मतदान केद्र एक में बिलासी तोपनो को 361 और महेश सिंह को 160 तथा मतदान केंद्र दो मे बिलासी तोपनो को 162 और महेश सिंह को 229 मत मिले. वार्ड नंबर एक में बिलासी तोपनो ने 134 मतों से लीड ली. वार्ड नंबर तीन ( राजहार) में बिलासी तोपनो को 335 और महेश सिंह को 244 मत मिले.  वार्ड नंबर चार के मतदान केंद्र संख्‍या दो में बिलासी तोपनो को 159 और महेश सिंह को 151 मत मिले. वार्ड नंबर सात के मतदान केंद्र दो में बिलासी तोपनो को 289 और महेश सिंह को 204 मत मिले. बिलासी तोपनो को वार्ड नंबर 12, 13 और 14 सबसे अधिक मत मिले. यह इलाका पहाड़पुरी और अमवाटीकर का है. वार्ड संख्‍या 12 में बिलासी तोपनो को 541 और महेश सिंह का 201 मत मिले. जबकि वार्ड संख्‍या 13 में बिलासी तोपनो को 397 और महेश सिंह को मात्र 76 मत मिले. हालांकि वार्ड संख्‍या 14 में महेश सिंह मात्र दो मतों से आगे रहे. बिलासी तोपनो को 332 और महेश सिंह को 334 मत मिले थे. इसके अलावा अन्‍य सभी मतदान केंद्रोंं में महेश सिंह बिलासी तोपनो से आगे रहे. महेश सिंह को वार्ड संख्‍या 13 के मतदान केंद्र संख्‍या एक में सबसे कम मात्र 76 मत मिले. जबकि उन्‍हें सबसे अधिक मत वार्ड संख्‍या आठ के मतदान केंद्र संख्‍या एक में 398 और वार्ड संख्‍या 10 में 394 प्राप्‍त हुए.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!