लातेहार
आयुषी जायसवाल बनी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टॉपर

लातेहार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है. इस वर्ष विद्यालय के कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी ने सराहनीय सफलता हासिल की है. 






