maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍य

हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

हुंबु पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

Latehar, 09 Dec. 2024
बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-पाकी मार्ग पर सोमवार की सुबह हेरहंज थाना क्षेत्र के हूंबू पेट्रोल पंप के पास हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के हूंबू ग्राम के  हाटाटोंगरी टोला निवासी हेमराज राम के पुत्र नीरज कुमार उर्फ प्रमोद राम के रूप में हुई है. हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मृतक युवक के चाचा राकेश कुमार भारती ने बताया कि नीरज अपने छोटे भाई को हूंबू ग्राम स्थित विद्यालय में छोड़कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से एक अनियंत्रित हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वह एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृतक हेमराज राम के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र था. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है. जिसके आधार पर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

सड़क में लगा जाम

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!