RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

मगध परियोजना में अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

लातेहार। मगध परियोजना में अवैध कोयला का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. बालूमाथ के आरा चमातू में स्थित सीसीएल के मगध परियोजना में कोल स्टाक से ही कोयला उठा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बीती शुक्रवार की रात 10 नंबर स्टाक से अवैध कोयला लदा एक हाइवा को सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने दबोच कर बालूमाथ पुलिस के हवाले किया है. सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी चमन गंझू ने बालूमाथ थाना प्रभारी को इस संबंध में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. बालूमाथ थाना को दिए गए आवेदन में चमन गंझू जो वर्तमान में मगध परियोजना में सुरक्षा प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं, ने शुक्रवार को द्वितीय पाली में सहयोगियों के साथ गश्‍ती  थे. ड्यूटी के दौरान चेकपोस्ट दस में पहुंच कर बालू‌माथ थाना के एएसआई अजय पासवान के साथ वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान कोयला लदा हुवा हाइवा आया. जिसका पंजीयन संख्या बीआर 01जीएन-0351 पहुंचा. चेकिंग टीम देखकर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया.

Advertisement

उसके बाद उक्त हाइवा को कैम्प चमातू में रखा गया. जिसमें लगभग 30 टन कोयला लदा हुवा था, व जांच करने पर कोयला संबंधित कोई कागजात नहीं मिला. शनिवार को हाईवा को अमरवाडीह पुलीस पिकेट के सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में अग्रतर कानूनी कार्रवाई का आग्रह सुरक्षा प्रभारी के द्वारा किया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!