लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने जिला कमिटि का विस्तार किया है. श्री यादव ने जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, उषा देवी, इश्वरी सिंह, रेणु देवी व अनिल सिंह को बनाया है. जबकि जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा को बनाया गया है. जबकि जिला मंंत्री आशा देवी लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडेय, शीला देवी, मुकेश पांडेय व दिलीप कुमार (पवन) को बनाया गया है. जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद व सह कार्यालय मंत्री प्रकाश कुमार को बनाया गया है. जिला कमिटि विस्तार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का अनुमोदन प्राप्त है. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने जिला कमिटि के पदधारियों से अपने दायित्व का पूरी निष्ठा व समपर्ण की भाव से निवर्हन करने की अपील की. उन्होने कहा कि सामुहिक सहयोग से लातेहार जिला में भाजपा को और अधिक मजबूत किया जायेगा. पदधारियों ने भी कहा कि उन्हें जिस विश्वास व भरोसे के साथ दायित्व दिया गया है उसका वे पूरी निष्ठा से निवर्हन करेगें. चतरा सांसद कालीचरण सिंह व विधायक प्रकाश राम ने भी जिला भाजपा के नये पदधारियों को बधाई और शुभकामनायें दी है. इसके अलावा भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह आदि ने भी उन्हें बधाई दी है.