चंदवा। प्रखंड के कामता पंचायत के चटुआग और भूसाढ़ ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सेविका मीना देवी व सेविका देवंती देवी ने संयुक्त रूप से स्वेटर का वितरण किया. बता दें कि ठंड एवं शीतलहरी से केंद्र में बच्चे ठंड से काफी परेशान हैं. बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण करा दिए जाने से ठंड से बचाव के लिए उन्हें काफी राहत मिलेगी. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर प्रसाद, सेविका मीना देवी, देवंती देवी, सहायिका परमीला देवी, सहायिका तारा देवी, प्रेम गंझु, रेखा देवी, बालमुनी देवी, सुमन कुमारी, सुरेश लोहरा, संजय ठाकुर, सुनीता देवी, अनिता देवी, प्रिया देवी, निशा देवी, नुतन किस्पोटा, सोनामनी देवी, स्वाति देवी, खुशबू देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.