l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडबालुमाथ

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आई हिंद भारती स्वयंसेवी संस्था, 55 रुपये लीटर उपलब्ध कराया दूध

बालूमाथ (लातेहार)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बालूमाथ की हिंद भारती स्वयंसेवी संस्था की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. संस्था ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बालूमाथ मुख्य छठ घाट की साफ सफाई, साज सज्जा, ध्वनि विस्तारक यंत्र और प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई है. ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसके साथ ही संस्था की ओर से क्षेत्र के छठ व्रतियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लागत मूल्य से भी कम दर पर सुधा दूध उपलब्ध कराया गया. संस्था ने मात्र 55 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध उपलब्ध कराकर व्रतियों को आर्थिक राहत देने का प्रयास किया. संस्था की इस पहल से क्षेत्र के छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई. स्थानीय लोगों ने हिंद भारती स्वयंसेवी संस्था के इस सामाजिक एवं सेवा भाव से किए गए प्रयास की सराहना की है. लोगों का कहना है कि छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर इस प्रकार की जनसेवा से पर्व की पवित्रता, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना और मजबूत होती है. हिंद भारती स्वयंसेवी संस्था की यह पहल सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का सराहनीय उदाहरण बनी है. संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह समेत सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!