लातेहार। लोक आस्था का महान पर्व छठ के अवसर पर शनिवार को काली मंदिर परिसर में छठव्रतियों के बीच दूध, फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन तथा मुरली प्रसाद आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संतोष मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया. मौके पर एसडीपीओ श्री गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर छठव्रतियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य एवं सौभाग्य का विषय है. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि छठ ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं. सदर थाना प्रभारी अशोक पासवान ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ हमारे अंदर ऊर्जा का संचार करता है जिससे समाज में आपसी भाईचारा बना रहे एवं सभी सुख समृद्धि रहें. कार्यक्रम समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद एवं उनके वरिष्ठ सहयोगियों के कुशल संचालन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय, प्रकाश सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह, व्यवसायी सह समाजसेवी संतोष कुमार पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय, बमशंकर सिंह आशीष गुप्ता, अंकित पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, किरण चंद्रवंशी, सुरेन्द्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश सोनी, मालती देवी, रूपांजलि कुमारी, मोनू कुमार आदि मौजूद थे.