l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंड

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए युवा नेता के नेतृत्व में बड़की नदी में चला स्वच्छता अभियान

युवाओं ने किया श्रमदान

बालूमाथ (लातेहार)।  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर झामुमो युवा नेता औरंगजेब खान के नेतृत्व में मकइयाटांड़ के समीप स्थित बड़की नदी तट पर विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया. इस दौरान युवाओं ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नदी घाट की साफ सफाई, समतलीकरण एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता का कार्य किया. छठ व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए नदी की विशेष सफाई कराई गई. साथ ही नदी में पर्याप्त पानी का संग्रहण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेड़ बांधकर जल रोकने की व्यवस्था की गई. उल्लेखनीय है कि बड़की नदी तट पर प्रत्येक वर्ष बालूमाथ, भैंसादोन, मकइयाटांड़, खिजुरियाटांड़, गेरेंजा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं. ऐसे में युवाओं की इस पहल से व्रतियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है. इस अभियान में स्थानीय युवाओं के साथ आदर्श नगर कॉलोनी, बालूमाथ के विनोद बिहारी गुप्ता, मुकेश आनंद, परवेज खान, दिनेश यादव, बब्लू यादव एवं मुकेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!