l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडबालुमाथ

छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए प्रजापति युवा समिति ने की विशेष व्यवस्था

बालूमाथ (लातेहार)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रजापति युवा समिति, झाबर की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा छठ घाट पर विशेष व्यवस्था की जा रही है. समिति की ओर से घाट पर टेंट, लाइट और साउंड की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही छठ व्रतियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. श्रद्धालुओं को अंधेरे में आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर तक रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस अवसर पर दूर दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचते हैं. ऐसे में व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से समिति के सभी सदस्य आपसी सहयोग, समर्पण और सेवाभाव के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. समिति की इस पहल से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने भी समिति के इस प्रयास की सराहना की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!