l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंड

आरपीएस पब्लिक स्कूल रामपुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

बच्‍चों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा में आए नजर, केक काटकर मनाई गई जयंती

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया.  पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं. बाल दिवस के मौके पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे. जिसमें एक छोटे बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में नजर आए. बच्चों के इस मनमोहक रूप ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे.  मौके पर स्कूल निदेशक सत्यानन्द वर्मा ,प्रिंसिपल प्रवीण कुमार ,शिक्षक सुजीत कुमार, भानु प्रताप सिंह, कौशल कुमार, दीपक कुजूर, संजय एक्का, चंदन कुमार, आश्रिता हरहुरिया, पूनम कुमारी, दीपिका, कुमारी, एंजिलिना एक्का, प्रेमलता एक्का, स्थिर तारा कुजूर सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!