l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडलातेहार

खरना संपन्‍न, अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य कल

लातेहार।  चार दिवसीय लोक आस्‍था का महापर्व छठ के दूसरे दिन 14 नवंबर को छठ व्रतियों ने खरना किया और खीर का प्रसाद बना कर ग्रहण किया.  इससे पहले छठ व्रतियों ने शहर के औरंगा नदी एवं अन्‍य जलाशयों में स्‍नान कर भगवान भास्‍कर की अराधना की और माता आह्न किया. 15 नवंबर को अस्‍ताचलगामी सूर्य एवं 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य दी जायेगी. उपायुक्‍त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के आवास में भी छठ पूजा की जा रही है. दोनो आवासों में छठ मईया के गीत गुंज रह हैं. शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी मुख्‍य छठ घाट में सूर्यनारायण पूजा समिति के व्‍यापक तैयारियां की गयी है. पूरा छठ घाट और बाईपास चौक से ले कर राजहार तक सड़क रंगबिरंगी लाइट से रौशन हो गया है. समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि  बाइपास चौक से राजहार एवं छठ घाट तक आकर्षक विद्युत सज्‍जा करायी गयी है. कई जगहों पर तोरण़द्वार बनाये गये हैं. ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र की भी व्‍यवस्‍था की गयी है. औरंगा नदी में छठ व्रतियों के लिए अस्‍थायी स्‍नानागार बनाये गये हैं. इसके अलावा वाच टावर भी बनाये गये हैं. सूर्य भगवान की प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी. इसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गंगा आरती भी की जायेगी. शहर के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र में भी छठ पूजा की तैयारियां नवयुवक संघ के द्वारा की गयी है. इसके अलावा गिजनियाटांड़ और बानपुर छठ घाटो में भी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!