लातेहार। सशस्त्र सीमा बल ( एसएसबी) की 35 बटालियन, चतरा के “एफ” समवाय सेरेनदाग (लातेहार) में नागरिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्थानीय जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रकाश राम मौजूूद थे. जबकि अन्य अतथियों में जिलप सदस्य हेरहंज चंचला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिवाकर दुबे व अंचल अधिकारी सत्येंद्र कुमार के अलावा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार, मुखिया फूलदेवी सिंह, विष्णुदेव यादव, प्रधान सेरेनदाग, मो. नासिर मियाँ, प्रधान केडू, मो कलीम मियाँ आदि मौजूद थे. मौके पर वाहिनी के उप कमाडेंट पार्थ सारथी ने बताया कि कार्यक्रम में बटालियन के कार्यक्षेत्र के स्थानीय गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा, विश्वास और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौश्रान बटालियन की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकता से संबंधित सामग्री कंबल, मछरदानी, बर्तन व सिलाई मशीन तथा कृषि उपकरणों का वितरण किया गया. विधायक श्री राम ने एसएसबी के इस कार्य की सराहना की और कहा कि एसएसबी सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रहा है और जरूरतमंद लोगों को अपनी सहायता प्रदान कर रहा है.