lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्‍त

लातेहार। आगामी 19 अप्रैल को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों मेंं झारखंंड  संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयेाजन किया जायेगा. परीक्षा की तैयारियों को ले कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं बायोमेट्रिक/फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ होगी तथा परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय सुबह 09:30 बजे निर्धारित किया गया है. उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिये प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन किया जायेगा.  उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा सामग्री के ट्रंक खोलने के समय अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसमें केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, दो वीक्षक एवं तीन अभ्यर्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक  प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू के अलावा जिले के  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी के अलावा  संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!