Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कांग्रेसियों ने डा भीमराव अंबेडकर को याद किया

लातेहार। मंगलवर को कांग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.  उपस्थित लोगों को बाबा साहब के बताए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा क‍ि हमें बाबा साहब के आदर्श और विचारो से प्रेरणा लेने की दरकार है. बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग लोगों के लिए समान अधिकार व न्‍याय दिलाने के लिए संघर्ष किया. उनका जीवन समाज के शोषित व वंचितों के समर्पित रहा. हम उनके आदर्शों पर चल कर रही उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजल‍ि दे सकते हैं. कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, कार्यालय प्रभारी ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, वाजिद अंसारी, अफरोज अंसारी, अरुण यादव, दानिश आलम, मुनिप यादव, बिनेश्वर यादव, सविंदर उरांव, ग्राम प्रधान चुरावन उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!