Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथराज्‍य

आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल वितरण

लातेहार। प्रखंड के पोचरा पंचायत के ग्राम माराबार स्थित टोला पोही एवं सुकरी परहिया टोला में आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करना था. कार्यक्रम में कुल 22 लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मुखिया रामजी सिंह तथा पंचायत सचिव गोपाल सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने लाभार्थियों को कंबल सौंपते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में आदि जनजाति समुदाय के लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम उनके लिए काफी सहायक साबित होते हैं.  उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने कहा कि पंचायत स्तर पर जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें समय पर सहायता देना पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है. मुखिया रामजी सिंह ने बताया कि आगे भी पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्य लगातार किए जाएंगे.पंचायत सचिव गोपाल सिंह ने वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बताया.कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!