लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो के निर्देश पर जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला कार्यक्रम समनव्यक मदन लाल गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तर के साथ टीबी यूनिट से एसटीएस एवं एएएम स्तर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा निगरानी की जा रही है. उन्होने बताया कि बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर शिविर का शुभारंभ किया गया. जिले के चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत मुखिया रंजीता एक्का ने भी स्वैम कराया और ग्रामीणों से की सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत के तहत टीबी स्क्रीनिंग करने की अपील की. श्री गुप्ता ने बताया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुएजिला प्रशासन व सिविल सर्जन और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के निर्देश पर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए रूट प्लान के साथ कार्य किया जा रहा है. शिविर में पंकज कुमार पांडेय व प्रमोद ने 101 चेस्ट एक्स-रे किया. निक्षय वाहन के द्वारा आधुनिक तकनीकी युक्त हैंड-हेल्ड एक्स-रे की जा रही है. अब दूर-दराज के गांवों में घर बैठे ही मरीजों के फेफड़ों की जांच की जा सकेगी. इस वाहन का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जल्द से जल्द पहचान करना और उन्हें तुरंत इलाज से जोड़ना है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके.