latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधमहुआडांड़

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई. हालांकि 24 घंटे केे बाद भी शव को तालाब से बरामद नहीं किया जा सका है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (60 वर्ष) के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे. नहाने के दौरान वे अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. वहां नहा रहे अन्‍य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में डुब चुके थे. घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन की जा रही है. बताया जाता है कि तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग प्रशासन से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button