maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍य

विद्यालयों में छात्रों का नामांकन व उनका ठहराव आवश्‍यक: डीसी

लातेहार। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में नए सत्र 2025-26 में शत प्रतिशत नामांकन व पारगमन से संबधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्‍चों का नामांकन, उनका ठहराव और उन्‍हें गुणवत्तायुक्‍त शिक्षा देना आवश्‍यक है.

Advertisement

उपायुक्‍त ने जिला के संचालित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन एवं पारगमन 20 अप्रैल तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यपक, सीआरपी, बीआरपी, बीइइडी बीपीओ को जिम्मेवारी से कार्य करने, स्कूल टैगिंग, मवि से उच्च विद्यालय, वर्गवार प्राथमिक कक्षाओ से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कर   उनके ठहराव एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी दी.

Advertisement

उन्होंने सभी सीआरपी को अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में स्वयं रुचि लेते हुए शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित कराने व कक्षावार प्रतिवेदन प्रखंंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कार्यशाला में  यूडीआईएसएई, आधार, बैंक खाता, मध्यान भोजन योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,  जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेंत कई अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!