dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

ग्रामीणों से समन्‍वय स्‍थापित कर सहमति प्राप्‍त करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक अयोजित की गयी. उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. वन अधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में सहायक महाप्रबंधक, बनहरदी कोल परियोजना ने बताया कि चन्दवा अंचल के  राजस्व ग्राम बनहरदी की अनापत्ति लंबित है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधियाची निकाय को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्‍होने अंचल अधिकारी, चन्दवा को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए  विधिपूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पीवीयूएनएल, बनहर्दी, चक्ला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली और आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों की भी जानकारी ली और समस्‍याओं का समय पर निराकरण करने का निर्देश संबधि अधिकारियों को दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन आदि के अलावा सभी अंचलों के अंचलाधिकारी व अन्‍य कर्मचारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!