RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नेतरहाट

नेतरहाट को संरक्षित करने की कवायदत: निर्माणाधीन होटल सील, एफआईआर भी दर्ज

उपायुक्‍त के निर्देश पर की गयी कार्रवाई

लातेहार। मशहूर नेतरहाट में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन की दिशा में उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नेतरहाट के  प्रोटेक्‍टेड एरिया (संरक्षित क्षेत्र) के आसपास निर्माणाधीन होटल की सूचना पर उपायुक्‍त के निर्देश पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गयी है. कार्रवाई के दौरान महुआडांड़ एसडीएम बिपिन कुमार दुबे के द्वारा निर्माणाधीन बंबू होटल को सील कर दिया गया और निर्माण कराने वाले पर नेतरहाट थाना में सुसंगत धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

एसडीएम श्री दुबे ने बताया कि सुजीत उरांव के द्वारा संरक्षित क्षेत्र कोयल व्‍यू के पास होटल निर्माण कराया जा रहा था. जबकि इस निर्माण कार्य को बंद करने की पूर्व में नोटिस उनके द्वारा दी गयी थी. बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी था. काम बंद करने के आदेश के बावजूद बाउंड्री निर्माण एवं गेट लगाने का कार्य पूरा कर दिया गया है. होटल के कमरों को व्‍यवस्थित किया गया. उन्‍होने बताया कि यह सरकारी आदेश का खुल्‍लम खुला उल्‍लघंन है.

जांच के क्रम में प्रशासनिक टीम ने निर्माण स्थल पहुंचकर दस्तावेजों, विभागीय अनुमति और क्लियरेंस की समीक्षा की. एसडीएम ने बताया कि यह निर्माण संरक्षित क्षेत्र की सीमा से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में स्थित है. ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में होटल, रिसॉर्ट या अन्य व्यावसायिक निर्माण पूर्णत वर्जित है. यहां सिर्फ स्‍थानीय लोग अपने घर या छोटा मोटा व्‍यवसाय के लिए निर्माा करा सकते हैं. होटल व लॉज आदि निर्माण के लिए पर्यावरणीय मानकों का पालन, विभागीय अनुमति और विभिन्न एजेंसियों से क्लियरेंस लेना अनिवार्य होता है. पूर्व में भी संबंधित पक्ष से वांछित कागजातों की भी मांग की गयी थी. उन्‍होने बताया कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य स्थगित रखने को कहा गया था. प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना और नियमों के उल्लंघन को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है. बता दें कि प्रशासन की इस कार्रवाई से नेतरहाट में निर्माण कराने वाले अन्‍य लोगों में भी हड़कंप है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!