RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराध

कचहरी परिसर के दुकानों में चोरी करने वाले चार चोर धराये

लातेहार। पिछले दिनों कचहरी परिसर मे स्‍टांप वेंडर रिजवान अख्‍तर और पवन कुमार पाठक के दुकान का ताला तोड़ कर बांड व नगद रूपयों की चोरी कर ली गयी थी. एक टाइपिस्‍ट अमीत कुमार सिन्‍हा के दुकान का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया था. पांच जनवरी की सुबह इस चोरी का पता तब चला जब स्‍टांप वेंडर रविवार की छुट्टी के बाद कचहरी पहुंचे. घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने मामले का उदभेदन कर दिया है और  आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने तकनीकि व मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों मे विवेक कुमार उर्फ मूसा, अभय कुमार उर्फ कारू, मोनू दास उर्फ मामा तथा सूरज कुमार यादव उर्फ नटवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्‍त किये गये हथौड़ी, चोरी की गयी चार रिम स्‍टांप पेपर व 3240 रूपया बरामद किया गया है. छापामारी दल में एसडीपीओ अरविंद कुमार, थाना प्रभारी रामाकांत गुप्‍ता, पुअनि‍ कामता कुमार, सअनि रणधीर कुमार, संतोष कुमार व सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!